तराना: तराना में विद्युत विभाग के पोल से उतर रहा था करंट, बड़ा हादसा टला*
Tarana, Ujjain | Jun 21, 2026 रवि वार सुबह 8 बजे तराना मे विद्युत विभाग के एक खंभे से तेज करंट उतर रहा था। गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। राहगीरों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने बिजली आपूर्ति बंद कर खंभे को दुरुस्त किया। जिस जगह करंट उतर रहा था, वहां सुबह के समय स्कूली बच्चों और लोगों की आवाजाही रहती है।