मैहर: उधार डीजल नहीं देने पर पेट्रोल पंप कर्मचारी से युवक ने की मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद
मैहर। शहर के एक पेट्रोल पंप पर उधार में डीजल नहीं देने की बात को लेकर एक युवक ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, युवक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने पहुंचा था और उधार में डीजल देने की मांग करने लगा, मना करने पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं।