बेंगाबाद: उसरी नदी में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, बारात में गए 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत की जांच जारी।
उदनाबाद स्थित बाबा दुखहरण नाथ धाम के समीप बहने वाली उसरी नदी में मिले अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। शुक्रवार को 11 बजे सदर अस्पताल से इसकी जानकारी मिली। स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखकर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।सूचना मिलते ही महतोडीह पिकेट प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।