सागर नगर: बालक कॉम्प्लेक्स में घर में लगी आग, डायल 112 टीम ने समय रहते पाया काबू
गोपालगंज थाना क्षेत्र के बालक कॉम्प्लेक्स में गुरुवार दोपहर 2 बजे अरविंद जैन के घर में अचानक आग लग गई। सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि पानी गर्म करने वाली रॉड में स्पार्क से कपड़ों में आग लगी थी। पुलिसकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, जिस पर परिजनों ने उनका आभार जताया।