कलान: कबरा सलेमपुर की महिला प्रधान के खेत में दबंगों ने डाली झोपड़ी, जान से मारने की दी धमकी, दबंग पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान क्षेत्र के गांव काबरा सलेमपुर निवासी प्रार्थी धर्मराज s/o रामचन्द्र कश्यप थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया। प्रार्थी की आराजी भूमि गाटा संख्या 297 अब्दुल्लानगर मिलकिया स्थित है उसी भूमि पर जबरन दबंगई के बल पर गांव के ही सन्तोष सन्तराम व अन्तराम, सुखलाल ने कब्जा करने की नीयत से प्रार्थी की आराजी भूमि पर झोपडी डाल ली है