कलान: साहिबगंज से सनखड़ा तक 3.25 किलोमीटर लंबी सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास, ₹285 लाख से होगी निर्माण
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने साहिबगंज जाने वाली सड़क से शनखड़ा तक संपर्क मार्ग का आज शुक्रवार को दिन के 3:00 शिलान्यास किया. इस सड़क की लंबाई 3.25 किलोमीटर है जो की 285 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाएगी.