कलान: नयागांव मुबारकपुर में दो बाइकों की टक्कर में 5 लोग हुए घायल, 4 लोगों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
कलान शाहजहांपुर। बदायूं मुरादाबाद एफएम हाईवे स्थित नयागांव मुबारकपुर लक्ष्मणपुर चौराहा के पास बीती शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने सभी घायलों को कलान पीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने चार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।