कलान: गांव चांदपुर में किशोर ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कलान-शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र के गांव चांदपुर में एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। किशोर की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।