कानपुर: बाबा घाट के पास तीन युवक डूबे एक का शव बरामद, दो युवकों की तलाश जारी सहायक पुलिसआयुक्त कलक्टरगंज ने दी जानकारी
थाना कोतवाली क्षेत्र के बाबा घाट के पास तीन युवक डूबने के प्रकरण में सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज ने जानकारी दी कि, बाबा घाट के पास तीन युवक डूबने की सूचना मिली है। पुलिस की टीम और गोताखोरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची है, जिनमें से एक युवक का शव मिल गया है। पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से अन्य 02 युवकों को लगातार ढूँढने का प्रयास किया जा रहा है।