घाटमपुर: साढ़ के बेहटा गंभीरपुर से तीन भैंस और एक पड़वा चोरी हुआ, पुलिस आयुक्त के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
साढ़ के बेहटा गंभीरपुर गांव से बीती 5- 6 नवंबर की मध्यरात्रि 12 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों द्वारा मनोज कुमार मिश्रा की तीन भैंस और एक पड़वा चोरी कर ली गई थी। प्रकरण में पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।एसीपी घाटमपुर ने रविवार सुबह 10 बजे जानकारी दी कि आदेश के बाद शनिवार देर रात मुकदमा पंजीकृत किया गया है अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।