राजपुर प्रखंड के कोनौली गांव निवासी रुद्र राहुल कुशवाहा ने झारखंड के धनबाद में आयोजित मैथन मेनिया रेसलिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। टैग टीम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में रुद्र राहुल ने यूके के पार्कर बोरडॉक्स के टीममेट को हराकर यह चैंपियनशिप जीती है। रुद्र राहुल कुशवाहा ने इससे पहले भी खलियों डू स्टेट चैंपियनशिप एवं नेशनल चैंपियनशिप जीता है।