जबेरा दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार की शाम 5 बजे एक ट्रक मवेशी को बचाते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान से टकरा गया। जिसमें चालक को मामूली चोटें आई हैं। वही सामने से आ रहा बाइक सवार भी बाल बाल बचा। मकान के सामने अंदर कोई व्यक्ति नहीं थे जिससे कोई भी हताहत नहीं हुआ है। नहीं तो कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता था।