झांसी: अयोध्यापुरी कॉलोनी में सीपरी पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 7 युवतियां और 2 युवक पकड़े गए
Jhansi, Jhansi | Feb 7, 2025 झांसी में शुक्रवार शाम को चर्चित बिल्डर की आलीशान कोठी में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने छापा मारकर संचालिका समेत 7 युवतियां और दो युवकों को हिरासत में लिया है। यहां अनैतिक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। जहां उनसे बिल्डर की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी कॉलोनी का है।