झांसी: एकतरफा प्यार में डबल मर्डर करने वाले आरोपी को झांसी न्यायालय ने सुनाई उम्र कैद की सजा
Jhansi, Jhansi | Feb 7, 2025 झांसी के बहुचर्चित बुंदेलखंड महाविद्यालय (BKD) डबल मर्डर केस में मंथन सिंह सेंगर को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 4 साल पहले उसने एकतरफा प्यार में BKD के छात्र हुकमेंद्र सिंह गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिर गोंदू कंपाउंड में छात्रा कृतिका त्रिवेदी की भी हत्या कर दी थी। वारदात के वक्त छात्र-छात्रा और आरोपी एमए के स्टूडेंट थे।