सीकरी: सीकरी पुलिस ने ऊंटों की तस्करी करते 4 तस्करों को गिरफ्तार किया, कब्जे से 4 ऊंट कराए मुक्त
शुक्रवार शाम 6 बजे सीकरी पुलिस ने ऑपरेशन नन्दी प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए ऊंटों की तस्करी करते 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 4 ऊटों को मुक्त कराया है ओर एक पिकअप गाड़ी को जप्त किया गया है सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई की गई जहां 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके चुंगुल से चार ऊंटों को मुक्त कराया।