बेगूसराय: रिफाइनरी थाना की पुलिस ने 01 अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
रिफाइनरी थाना की पुलिस ने 01 अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि रिफाइनरी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इम्तियाज हुसैन को 01 देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.