गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत जिलाधिकारी ने ग्राम घनश्याम नगर उर्फ हसनपुर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान डीएम ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं—पोषण, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला और आवास—के लाभार्थियों से फीडबैक लिया है।