रफीगंज: रमन बिगहा में आहार डूबने से 14 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के दुगुल पंचायत के रमन बिगहा स्थित आहार में डूबने से अवधेश यादव के 14 वर्षीय पुत्र अनिल यादव की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि खेलने से क्रम में रमन बिगहा टाल आहार में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष इमरान आलम अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को आहार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया