धर्मशाला से मैक्लोडगंज मार्ग पर बीती रात लगभग 11 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा एक स्थानीय गाड़ी और चंडीगढ़ से आ रही गाड़ी के बीच हुआ,हादसे के समय गाड़ी में एक छोटा बच्चा भी मौजूद था। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना चंडीगढ़ वाले वाहन की गलती से हुई, और स्थानीय गाड़ी के ड्राइवर ने टक्कर टालने की कोशिश की।