शाहपुरा: ग्रामीण इलाकों में सड़क हादसे रोकने एसपी सख्त, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
जबलपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते सड़क हादसों और आम लोगों की मौत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सभी ग्रामीण थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने कहा कि जबलपुर के ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाले भारी वाहनों और सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है।