आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी व मय हमराह फोर्स ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले से संबंधित वांछित आरोपी संदीप पांडेय पुत्र अशोक पांडेय गांव सिकरौरा निवासी को कंजरा मोड़ से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।