संग्रामपुर: कृष्ण भक्ति में डूबा संग्रामपुर का बढ़ौनियाँ काली मंदिर परिसर, कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
संग्रामपुर प्रखंड के बढ़ौनियाँ स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन शनिवार को शाम 7 बजे भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा वाचिका श्रेयांशी पांडे के ओजपूर्ण प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीलाओं और ब्रज की होली के दिव्य प्रसंगों से भाव-विभोर कर दिया। “राधे-राधे” और “हरे कृ