बेंगाबाद: खंडोली ग्रामोत्थान केंद्र पहुंचीं विधायक मंजू कुमारी, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास का संदेश।
एकल अभियान द्वारा संचालित एकल ग्रामोत्थान केंद्र, खंडोली में शनिवार को सुबह 11 बजे जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित सेवा, शिक्षा एवं ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त की और कार्यों की सराहना की।