कानपुर: जुमे की नमाज पर हाई अलर्ट के चलते डीसीपी दक्षिण ने बेगमपुरवा ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बाबूपुरवा के बेगमपुरवा ईदगाह पर डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और नमाज को सकुशल संपन्न कराया। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने व संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।धार्मिक नेताओं से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।