महाराजगंज: खैरहना गांव में मोहर्रम जुलूस मे हुए विवाद को लेकर दो पक्षों मे खूनी संघर्ष, लाठी डंडों से मारपीट में करीब एक दर्जन घायल
29 जून सोमवार की दोपहर 12 बजे दोनों पक्षों के द्वारा थाने मे तहरीर देकर मारपीट की शिकायत की गई।जानकारी प्राप्त हुई कि विगत मोहर्रम के दिन दोनों पक्षों मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उक्त मामले की रंजिश के चलते रविवार की देर रात दोनों पक्षों मे मारपीट हो गई। जिसमें एक दर्जन लोग घायल हुए। दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है।