पिछोर: 21 जून को छत्रसाल महाविद्यालय में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम, एसडीएम ममता शाक्य ने ली तैयारी बैठक
पिछोर में 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं।आज सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व ममता शाक्य ने नवीन एसडीएम कार्यालय में बैठक लेकर कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश दिए,एसडीएम ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम छत्रसाल महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।