ग्यारसपुर एसडीएम शशि मिश्रा ने ग्राम हैदरगढ़ की शासकीय उचित मूल्य दुकान का शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्यान्न वितरण, स्टॉक रजिस्टर, उपभोक्ता पंजी और वजन उपकरण की जांच की। एसडीएम ने पारदर्शिता, समय पर वितरण और अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीडीएस गरीबों के लिए महत्वपूर्ण है।