बालोद: दल्लीराजहरा में क्रांति सेना के आंदोलन का असर: मृतक मजदूरों के परिवार को BSP में मिलेगी नौकरी
Balod, Balod | May 13, 2026 दल्लीराजहरा में सीवरेज हादसे में तीन मजदूरों की मौत के बाद बुधवार को BSP अस्पताल के सामने मृतक मजदूरों के परिजनों के साथ क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर हुए आंदोलन के बाद BSP प्रबंधन ने मृतक मजदूरों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति जताई है।