सिकंदरा: मुजफ्फरपुर गांव के पास पराली में लगी आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दमकल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
संदलपुर क्षेत्र के बलियापुर मजरा मुजफ्फरपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात खेतों में खड़ी पराली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से किसान की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर