नर्मदापुरम: नर्मदापुरम नगर पालिका परिसर में सीएमओ सहित महिला कर्मचारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष का मनाया जन्म दिवस
शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ माहेश्वरी पटले सहित नगर पालिका की महिला कर्मचारियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नगर पालिका परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने अध्यक्ष नीतू यादव को पुष्पगुच्छ भेंट किया।