बम्होरी में आयोजित होने वाली संत श्री प्रभु नागर जी की कथा के संदर्भ में सिलवानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने कथा स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, पंडाल, बैठने, पेयजल, स्वच्छता एवं यातायात सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।