आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आलमनगर सीट से जहां अंतिम दिन तक एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने नामांकन किया वहीं इसके अलावा आठ प्रत्याशियों ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। मालूम हो कि कार्य व्यवस्था को देखने के लिए आब्जर्वर ने भी अनुमंडल मुख्यालय का निरीक्षण किया। पुलिस व्यवस्था काफी चाक चौबंद देखने को मिली।