महाराजगंज: रामपुर के पास अचानक कुत्ता सामने आने से कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, सवार बाल-बाल बचे
4 जुलाई शनिवार सुबह 6 बजे मार्ग पर कुत्ता सामने आ जाने से कार का नियंत्रण खो गया और उछलकर नहर मे जा गिरी। लोगों की मदद से पिता और पुत्री को कार से बाहर निकाला गया। जिन्हें मामूली रूप से चोटे आई थी। दोनों को किसी दूसरे वाहन की मदद से लोगों के द्वारा रवाना किया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक घटना बहुत बड़ी हो सकती थी परंतु गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ।