धरियावद: धरियावद पेंशनर समाज उपशाखा की मासिक बैठक सम्पन्न, सकारात्मक चिंतन व समाज सेवा पर दिया गया जोर
राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा धरियावद की मासिक बैठक शुक्रवार को उपशाखा भवन में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व शिक्षा उपनिदेशक एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार उदयपुर जोन के ज्ञान समन्वयक जगदीश चन्द्र पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेशचन्द्र पाडिया, चन्द्रलाल मेघवाल।