डलमऊ: किशोरी बालमपुर के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए
बुधवार को समय लगभग 2:40 पर डलमऊ ऊंचाहार मार्ग पर स्थित किशोरी बालमपुर के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गदागंज पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी दीन शाह गौरा ले गए। जहां पर उपचार किया जा रहा है।