रेल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए झांसी मंडल द्वारा शुक्रवार को उरई रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने कुल 11 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा। पकड़े गए वेंडरों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।