पहलवानों का अखाड़ा सजेगा। विभिन्न राज्यों से आए पहलवान दांव-पेंच दिखाएंगे। कुश्ती दंगल का आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा। नगरपालिकाने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। दंगल मैदान पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न थानों व लाइन से पुलिस बल मंगाया गया है।