शिकोहाबाद: दौलतपुर बैजुआ में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर बैजुआ में सोमवार को 32 वर्षीय विवाहिता मधू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सैफई के ग्राम गीजा निवासी मायका पक्ष ने ससुरालजनों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई रमन ने सोमवार की दोपहर करीब 4:00 बजे यह जानकारी दी।