धनौरा: गजरौला के गांव खुंगावली में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, आरोपी गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली निवासी एक युवती बीती दो अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। बाद में पता चले चला था कि गांव का ही निवासी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। युवती के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस के मुताबिक तीन अगस्त को युवती का शव गांव खुंगावली के पास वन विभाग के जंगल मिला।