धार जिले में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में 14 मजदूरों की मौत के बावजूद सिस्टम की लापरवाही थमती नहीं दिख रही है। खरगोन जिले में हालात यह हैं कि खुलेआम मजदूरों को पिकअप वाहनों में क्षमता से कई गुना अधिक ठूंसकर ढोया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि ऐसे ओवरलोड वाहन थानों और कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील इलाकों के सामने से भी बेखौफ गुजर रहे हैं, लेकिन रोकथाम के