मंदसौर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर की दो दुकानों से लिए घी के सैंपल, भेजे गए भोपाल
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है कार्यवाही के दौरान दो संस्थानों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते नमूने जप्त किये गये है,जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया हैं,कार्यवाही के दौरान मंदसौर के श्याम किराना स्टोर्स से श्रद्धा घी और हेमन्त रोप ट्रेडर्स से हेरिटेज घी के नमुने लिये गये हैं,