पीलीभीत: गांव बूंदीभूड़ में शराब भट्टी हटाने की मांग, दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
पीलीभीत जिले के गांव बूंदीभूड़ में शराब भट्टी हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शुक्रवार मिली जानकारी के अनुसार, आक्रोशित महिलाओं का दुसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है।महिलाओं का कहना है कि गांव के बीच संचालित शराब भट्टी से माहौल खराब हो रहा है और बच्चों के भविष्य पर असर पड़ेगा। इसी को लेकर महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।