गौ रक्षक टीम ने केकड़ी रोड स्थित माताजी खेड़ा के आगे गायों से भरा एक कंटेनर पकड़कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही गौ रक्षक टीम मौके पर पहुंची और कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर शाहपुरा लाई। और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा। थानाधिकारी श्याम लाल ने बताया कि कंटेनर में बड़ी संख्या में गायों को अमानवीय तरीके से भरा ।