अंबाह: "‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा अंबाह, देर रात कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे ताजिए",
चप्पे-चप्पे पर ही पुलिस की नजर
Ambah, Morena | Jun 26, 2026 मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार शाम ताजिया जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। नगर के विभिन्न इमामबाड़ों से ताजिए मुख्य जुलूस में शामिल हुए। "या हुसैन" की सदाओं के बीच अकीदतमंदों ने मातम किया और युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखाए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। देर रात सभी ताजियों को कर्बला ले जाकर धार्मिक परंपरा के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया किए जाएंगे