धनवार: बाजार में मोबाइल चोरी करने के आरोप में 2 गया जेल
घोड़थंभा हाट बाजार में मोबाइल चोरी करने के आरोप 11 वर्षीय बालक समेत दो को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि घोड़थंभा के साप्ताहिक बुधवार हाट में मोबाइल चोरी करते पकड़े गए साहेबगंज निवासी 11 वर्षीय बालक समेत दो आरोपियों (चाचा भतीजा) को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।