ठेठईटांगर: कोनमेंजरा के छोटकाटोली गांव में इमली पेड़ में लगी आग दमकल के प्रयास पर आग से पाया गया काबू
ठेठईटांगर प्रखंड के कोनमेंजरा पंचायत के छोटकाटोली गांव में बुधवार को अचानक इमली पेड़ में आग लग गई ,आग लगने की वजह से पेड़ का डाले टूट कर बिजली तार में गिरा और तार क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई ,जिसके बाद मौके पर वाहन पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज भी उपस्थित थे।