खुसरूपुर: खुशरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता युवती को दिल्ली के फरीदाबाद से पुलिस ने किया बरामद।
खुसरूपुर थाना के एक गांव से लापता हुई युवती को पुलिस ने दिल्ली के फरीदाबाद से बरामद कर लिया है। युवती के पिता ने खुसरूपुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। शिकायत के आलोक में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर युवती को दिल्ली के फरीदाबाद से बरामद कर लिया है। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद परिजन को सौप दिया जायेगा।