सदर: बड़े हनुमान मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ, स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने की राष्ट्र कल्याण की कामना
Sadar, Allahabad | May 16, 2026
सिविल लाइंस स्थित सुप्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर में शनिवार को भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। स्वाति निरखि के नेतृत्व में संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और सस्वर पाठ से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम में सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि मुख्य वक्ता रहीं।