जहानाबाद: समाहरणालय में 2023 बैच की 11 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों का हुआ आगमन, निर्वाचन व अन्य कार्यों को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
जहानाबाद जिला समाहरणालय में बुधवार को 2023 बैच के 11 प्रशिक्षु IAS अधिकारीयों का आगमन हुआ। इस दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों द्वारा उनका फूल और बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें निर्वाचन सहित विभिन्न कार्यों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में वरिष्ठ IAS अधिकारी गोपाल कृष्ण के जनरल आब्जर्वर के रूप में शामिल हुए।