जहानाबाद: मनियामा गांव में भवन निर्माण कार्य के दौरान ग्रैंडर मशीन से कटकर एक मिस्त्री हुआ गंभीर रूप से घायल, लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद के मनियामा गांव में ग्रैंडर मशीन से कटकर एक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मिस्त्री को इलाज हेतु सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। घायल मिस्त्री मसौढ़ी बाजार का निवासी है। जो उक्त गांव में भवन निर्माण के दौरान मारवल लगाने का कार्य कर रहा था तभी ग्रैंडर मशीन के अनबैलेंस होने से यह घटना घटी।